फेसबुक (अंग्रेज़ी:Facebook) इंटरनेट पर स्थित एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा है, जिसके माध्यम से इसके सदस्य अपने मित्रों, परिवार और परिचितों के साथ संपर्क रख सकते हैं। यह फेसबुक इंकॉ. नामक निजी कंपनी द्वारा संचालित है। इसके प्रयोक्ता नगर, विद्यालय, कार्यस्थल या क्षेत्र के अनुसार गठित किये हुए नेटवर्कों में शामिल हो सकते हैं और आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसका आरंभ 2004 में हार्वर्ड के एक छात्र मार्क झुकरबर्ग ने की थी।
तब इसका नाम द फेसबुक था। कॉलेज नेटवर्किग जालस्थल के रूप में आरंभ के बाद शीघ्र ही यह कॉलेज परिसर में लोकप्रिय होती चली गई। कुछ ही महीनों में यह नेटवर्क पूरे यूरोप में पहचाना जाने लगा। अगस्त 2005 में इसका नाम फेसबुक कर दिया गया। फेसबुक में अन्य भाषाओं के साथ हिन्दी में भी काम करने की सुविधा है।फेसबुक ने भारत सहित 40 देशों के मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से समझौता किया है। इस करार के तहत फेसबुक की एक नई साइट का उपयोग मोबाइल पर निःशुल्क किया जा सकेगा। यह जालस्थल फेसबुक का पाठ्य संस्करण है। भारत में रिलायंस कम्युनिकेशंस और वीडियोकॉन मोबाइल पर यह सेवा प्रदान करेंगे। इसके बाद शीघ्र ही टाटा डोकोमो पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। इसमें फोटो व वीडियो के अलावा फेसबुक की अन्य सभी संदेश सेवाएं मिलेंगी।
| प्रकार | निजी कंपनी |
|---|---|
| स्थापना | कैम्ब्रिज, मासाचुसेट्स, संयुक्त राज्य |
| संस्थापक | मार्क झुकरबर्ग एडुआर्दो सॅवेरिन डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ क्रिस ह्यूज़ेज |
| मुख्यालय | पालो ऑल्टो, कैलीफोर्निया डबलिन, आयरलैंड (यूरोप, अफ्रीका एवं मध्य-पूर्व के लिये अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) सिओल, दक्षिण कोरिया (एशिया का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) |
| सेवित क्षेत्र | विश्वव्यापी |
| गणमान्य व्यक्ति | मार्क झुकरबर्ग (सी.ई.ओ]]) डस्टिन मॉस्कोविट्ज़ (सह-संस्थापक) शैरिल सैंडबर्ग (मुख्य प्रचा। अधि.) मैट कोह्लर (प्रोड. मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष) क्रिस क्रिस ह्यूज़ेज (सह-संस्थापक) |
| रेवेन्यु | |
| कर्मचारी | ८०००+ |
| जालस्थल | www.facebook.com |
| ऐलेक्सा श्रेणी | 2 (मई, 2010 अनुसार) |
| जालस्थल का प्रकार | सामाजिक नेटवर्किंग सेवा |
| विज्ञापन | बैनर ऍड्स, रेफ़रल मार्केटिंग, कैज़ुअल गेम्स |
| पंजीकरण | वांछित |
| उपलब्ध | बहुभाषी |
| चालू हुई | 4 फ़रवरी 2004 |
| वर्तमान स्थिति | सक्रिय |

No comments:
Post a Comment